कोरोना संकट के कारण बंद पड़े “इको पार्क” आम लोगों के लिए खुला

 

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):- नगर पंचायत जगदीशपुर का ईको पार्क आम लोगों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।कोरोना संकट के कारण बंद पड़े पार्क को तीन महीने बाद दोबारा खोला गया है। इसकी जानकारी देते हुए नपं प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के अनुसार आम लोगों के लिए पार्क खोला गया है। सुबह की सैर करने वालों के लिए पार्क सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। यानी पूरे छह घंटे। आगे प्रभारी मुख्य पार्षद ने बताया कि लोगों को पार्क में एंट्री करने से पहले मास्क पहनना होगा व पार्क में लगे डस्टबिन में ही कचड़ा को डालना होगा। पहले दिन आम लोगों ने पार्क में जाकर पार्क का आनंद लिया।

इस बीच,पार्क के फिर से खुलने से लोग काफी उत्साहित हैं।इसमें बच्चों के लिए झूला, इटालियन घास,रंग बिरंगी फूल-पत्ती बैठने के लिए कुर्सी व एक्वेरियम में मछली पूर्व से ही रखा गया है। इससे पार्क का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। बता दें कि पार्क खुलने से पहले प्रभारी मुख्य पार्षद ने सफाई कर्मियों से पार्क को अच्छे ढंग से साफ सफाई कराया। गौरतलब हो कि पार्क में शादी-विवाह को लेकर लड़के व लड़की पक्ष के लोग देखा-देखी करने भी पहुंचते हैं।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275