सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में विश्व संगीत दिवस छात्र छात्राओं द्वारा वर्चुअल मनाया गया

आज स्थानीय मानसरोवर कॉलोनी स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में विश्व संगीत दिवस छात्र छात्राओं द्वारा वर्चुअल मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया गया।सबसे पहले केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् सृष्टि शक्या ने राग दुर्गा मे छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। नृत्यांगना हंसिका राज ने गणेश वंदना की आकर्षक प्रस्तुति दी। वरिष्ठ पत्रकार एवम रंगकर्मी शमशाद प्रेम ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के इतिहास एवम उसके औचित्य पर आलेख पाठ किया।आकर्षि ने तीनताल में कवित, मलेशिया निवासी कृतिका ने राग खमाज प्रस्तुत किया। शालवी सिन्हा ने रुद्रताल में परण, दिल्ली निवासी महिमा सिंह दूबे ने राग भैरव मे तीनताल प्रस्तुत किया।नन्ही कलाकार श्राव्या ने मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।कृष। ने राग मुल्तानी में झपताल, तीनताल एवम तराना प्रस्तुत किया।अर्चना सिंह ने चक्करदार परण , आद्रिक। ने झपताल में राग मारवा प्रस्तुति दी। अक्षिता ने रुद्रताल में तिहाई, सृष्टि चौबे ने राग पतदीप, हंसिका राज ने धमार में आमद की प्रस्तुति दी। अदिति ने राग दरबारी कानडा प्रस्तुत किया। समूह नृत्य के रूप मे नृत्यांगनाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। पूजा एवम प्रियंका ने राग देश में चतुरंग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन मे आकर्षि ने रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया … प्रस्तुत किया। अंत में संगीत शिक्षक फूलेंद्र कुमार सिंह ने विश्व संगीत दिवस की बधाई देते हुए इस तरह के आयोजन पर बल दिया। वैश्विक महामारी कोरोना के अवसाद से उबरने का संगीत एक सशक्त माध्यम है। नृत्य गुरु अनीश ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उक्त अवसर पर दिल्ली, मुंबई, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, भुनेश्वर, पटना , वाराणसी, कतर, दुबई और कनाडा के अतिथिगण एवम अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275