
सहार के वर्तमान सरपंच का निधन
एहराज अहमद/सहार:- सहार पंचायत के वर्तमान सरपंच दरगाही राम का निधन हो गया। बीते पांच वर्ष से अधिक से ये सहार पंचायत के ग्रामीणों की सेवा कर रहे थे। पुत्र सुकेंद्र राम के अनुसार उनकी वास्तविक आयु 104 वर्ष थी उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं जिनमें 2 पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उनकी मौत पर वर्तमान समिति राम विनय पासवान,राजद नेता एजाज़ अहमद,तथा पंच विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है।