पीजी में भोजपुरी विषय को लेकर डीन से मिले प्रतिनिधिमंडल

शुभम सिन्हा/आरा :- वीर कुंवर सिंह विवि की ओर से पीजी सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। हालांकि पोर्टल पर भोजपुरी समेत चार विषयों का नाम नहीं रहने पर विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर भोजपुरी की उपेक्षा और पोर्टल नहीं खुलने के मुद्दे पर भोजपुरी आंदोलन से जुड़े छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ केके सिंह से मिलने कार्यालय पहुंचे। तो अध्यक्ष छात्र कल्याण की अनुपस्थिति में नामांकन सेल के सदस्य डॉ कुमावत से बात की। इसके बाद डॉ कुमावत ने छात्र कल्याण अध्यक्ष से फोन पर बात की। आश्वासन मिला कि सोमवार से इन सभी विषयों में सीधे नामांकन के लिए एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसको लेकर अभिषेक द्विवेदी और ओपी पांडेय ने कहा कि विवि की ओर से बार-बार भोजपुरी की पढ़ाई पर ग्रहण लगाने के प्रयास का विरोध होगा। अगर सोमवार को पोर्टल नहीं खुला तो आंदोलन तय है। रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि भोजपुरी में उच्च शिक्षा को लेकर विवि प्रशासन गम्भीर नहीं है, सिर्फ सम्बद्ध महिला कॉलेजों में नाममात्र की स्नातक सीटें हैं। विवि को चाहिए कि लोकप्रशासन, भोजपुरी आदि विषयों के लिए अंगीभूत कॉलेजों में विभाग खुले और बहाली हो। ज्ञात हो कि इस विवि के अलावा सिर्फ बीएचयू में भोजपुरी अध्ययन केंद्र है। जहां किसी संकाय का छात्र भोजपुरी में दाखिला ले सकता है। दूरदराज के छात्र विवि के निर्णय से परेशान हैं। गोरखपुर की आकृति दूबे, दिल्ली से विकास प्रसाद, नोएडा के अभिषेक प्रीतम आदि छात्र चाहते हुए भी भोजपुरी में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस महासचिव अभिषेक द्विवेदी, रंगकर्मी ओपी पांडेय और मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली सरकार के कार्यकारिणी सदस्य रवि प्रकाश सूरज शामिल थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275