मंडल मसीहा दफादार चौकीदार के उद्धारक राम अवधेश सिंह की 84 वीं जयन्ती मनाई गई

विशाल दीप सिंह/गडहनी :- प्रखण्ड क्षेत्र के दुलारपुर स्थित पीपरा गाँव मे मंडल मसीहा दफादार चौकीदार के उद्धारक राम अवधेश सिंह की 84 वीं जयन्ती दफादार चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सिंह की तैल्य चित्र पर पुष्पाञ्जली अर्पित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने अपने नेता के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अधुरे कार्य को पुरा करना हम सबका कर्तव्य है साथ ही संगठन को बिचौलियों से बचाते हुए संगठन की मजबूती पर बल देना है।इसके लिए गाँवों का दौरा किया जायेगा।नेता जी के गाँव मे तोरण द्वार व उनकी मूर्ति संगठन की ओर से लगाई जायेगी। मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गुलाब पासवान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कबीर साहित्य महासंघ भोजपुर, भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन, रामेश्वर राम, वंशलाइक शर्मा, बाल कुबेर दुबे, अवधेश पासवान, लाल जी, जीतन जी, डिग्री सिंह, मनोज कुमार राम, संजय कुमार राम, माधव सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, नागमणि, प्रकाश कुमार सिन्हा, उमाशंकर, चंद्र भूषण सिंह, गोपाल यादव, राम आसरे, महेंद्र राम, राज देव पासवान, भगत जी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित होकर अपना विचार प्रकट किए।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275