
विशेष टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर लगे टीके
एहराज अहमद/सहार :- सहार प्रखंड में बुधवार को विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से कोरोना का टीका देने के लक्ष्य दिया गया था। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सहार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा कुमारी,चिकित्सा प्रभारी हरिश्चंद्र चौधरी व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लगाए गए टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो की विशेष अभियान के तहत टीका ऑन स्पॉट देने के लिए प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों सहित कुल 14 केंद्र बनाए गए थे। जहां इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष की उम्र के 540 लोगों ने तथा 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र वाले लोगों कुल 303 लोगों ने टीका लिया।