
कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन
बक्सर. देश में भाजपा की सरकार जब से आई है बेतहाशा मूल्य वृधि बेरोजगारी किसानों की आफत बन गई है। आज किसानों की खेती बारी से लेकर सभी कार्य डीजल पर आधारित है। डीजल पेट्रोल की महंगाई ने मध्यवर्गीय समाज की कमर तोड़ दी है इसको लेकर जनता में उबाल है। उक्त बातें कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने एआईसीसी के निर्देश के बाद बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कही
शुक्रवार को किला मैदान से महाराजा पेट्रोल पंप पर झंडा पोस्टर तख्ती के पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, गैस एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर बक्सर कांग्रेस ईकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा, तख्ती के साथ जमकर नारेबाजी भी किया गया। पेट्रोल डीजल सरसों तेल का दाम कम करो नहीं तो गद्दी छोड़ मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की। इस मौकें पर टेलिफोनिक वार्ता पर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि आम जनता महंगाई से मर रही है लेकिन मोदी अडानी अंबानी की संपत्ति बढ़ाने में लगे हैं।
प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय ने कहा कि हेडगेवार के शिष्यों ने उनके विचारों के अनुरूप धन कुछ लोगों के हाथों में दिया है। आम जनता जितना टूटेगी उतना लाली पाप पाकर खुश रहेगी। ये काले धंधे वाले लोग जनता के खून से पैसा वसूलते हैं। कार्यक्रम में शामिल प्रखंड अध्यक्ष राजारमन पांडेय, किसान अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, एनएसयूआई और अनुराग राज त्रिवेदी, पप्पू दुबे, राजर्षि राय, गुप्तेश्वर चौबे, सुरेश जयसवाल, अभिमन्यु मिश्रा, जमाल अली, निशांत कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।