सहार पुलिस ने लगाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
एहराज अहमद/सहार:- सहार थाना क्षेत्र के सहार पुल पर बने चेक पोस्ट के समीप स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे के निर्देश पर स्थानीय पुलिस व चौरी थाना पुलिस द्वारा लगाए गए इस वाहन चेकिंग अभियान से बिना मास्क व हेलमेट पहने सड़कों पर निकलने वाले विशेष रुप से दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। चौरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार बिना हेलमेट व मास्क के चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों से 25 सो रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया है। वही सहार थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार जांच के क्रम में सभी वाहन चालकों को सही पाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलने से पहले मास्क आवश्यक रूप से लगाए जाएं।