दिनदहाड़े चोरों ने विद्यालय से पंखा ले भागे मामला दर्ज
रमेश/बड़हरा :- प्रखंड अंतर्गत सिन्हा ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय कुदरिया परशुरामपुर मे लगे पंखा को अज्ञात चोरों ने मंगलवार के दिन में ही कमरा का ताला तोड़कर चोरी कर ले भागे। इस पंखा चोरी के मामले में विद्यालय के देखरेख कर रहे रात्रि प्रहरी ने सिन्हा ओपी मे अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार इस पंखा चोरी के मामले में रात्रि प्रहरी सुरेन्द्र यादव आवेदन में बताया है, कि मध्य विद्यालय कुदरिया परशुरामपुर के कक्षा आठ के कमरा का ताला तोड़कर चोरों ने चार पंखा चुरा लिए है। हालांकि स्थानीय लोगों ने के अनुसार इस लॉकडाउन में विद्यालय गांजा पियकड़,व शराब पियकड़ का बसेरा बन गया है। लोगो ने कहा कि सिन्हा ओपी पुलिस दिन में कभी भी गश्ती नहीं करती है। इससे चोरो का मनोबल बढ़ गया है। चोरी के मामले में पुलिस छानबीन के साथ अज्ञात चोरों को पता लगा संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।