विश्व पर्यावरण दिवस पौधा रोपण किया गया देव /औरंगाबाद

रिपोर्ट:~ छोटन कुमार/देव /औरंगाबाद:-विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को देव प्रखंड के एसएसबी कैम्प भलुआहि के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन एवं विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। जवानों ने पौधरोपण के साथ नक्सल सफाया का संकल्प लिया। सहायक कमांडेंट सोहेल आलम ने कहा कि पर्यावरण से जिंदगी सुरक्षित रहेगी। पर्यावरण को बचाने में सभी को आगे आने की जरूरत है। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। हर मानव को पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग होना होगा। मौजूदा हालात में गर्मी का मुख्य कारण पर्यावरण से खिलवाड़ है। हम सभी का दायित्व बनता है कि पौधे जरूर लगाएं।

कहा कि सागवान, सीसम, अमरूद, पीपल, बरगद का पौधा लगाया गया है। कमांडेंट ने सभी से पौधरोपण करने का आग्रह किया है। पौधरोपण में शामिल दुलारे पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ने जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। जब तक मानव जीवन से इसे नहीं जोड़ा जाएगा स्थिति विनाशकारी होगी। कहा कि पर्यावरण पर ही मानव के अलावा सभी जीवों की जिंदगी टिकी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हर मानव को वृक्ष लगाना जरूरी है। कहा कि जब पंचायत भवन एवं विद्यालय परिसर में लगाया गया वृक्ष बड़ा होगा तो इसकी रौनक बढ़ेगी। पुलिस अधिकारी धीरज कुमार, ग्रामीण मंटू ठाकुर, मनीष पासवान, चंदन कुमार, शिक्षक रामसुंदर दास, महेंद्र राम समेत अन्य जवान शामिल रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275