
तिलौथू में अभाविप ने चलाया मिशन आरोग्य रक्षक अभियान
रिपोर्ट:~ छोटन कुमार/तिलौथू /रोहतास:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तिलौथू नगर इकाई द्वारा “मिशन आरोग्य रक्षक” अभियान प्रखंड के चन्दनपूरा गांव में चलाया गया। अभियान के प्रखंड प्रमुख सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि 1 से 7 जून तक पूरे बिहार में “मिशन आरोग्य रक्षक” अभियान अभाविप द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज अभाविप तिलौथू इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा 5-5 लोगों की टीम बनाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेबल जांच की गई। मास्क और सैनिटाइजर देकर वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया गया। वहीं जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मिशन आरोग्य रक्षक अभियान एक सामाजिक अनुभूति का अभियान है।
आज के इस विपरीत परिस्थिति में कुछ असमाजिक तत्व भ्रम फैला रहे हैं, ये खुद तो वैक्सीन ले रहें हैं लेकिन लोगों को गुमराह कर रहे हैं। परिषद के कार्यकर्ता ऐसे भ्रम और अफवाह रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ा है। वहीं रौशन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत जो लोग वैक्सीन के लिए पंजीकरण नहीं करवाये है ऐसे कई लोगों के वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
इस अभियान में जिला संयोजक अभिषेक सिंह, सुबोध कुमार सिंह, श्यामानंद कुमार, रौशन कुमार, मनू पंडित, छठु कुमार, भोला कुमार, विवेक कुमार, मनू कुमार सहित कई अन्य अभाविप के कार्यकर्ता शामिल थे।