मिशन आरोग्य रक्षक अभियान को लेकर अभाविप ने की ऑनलाइन बैठक

शुभम सिन्हा/आरा :- बिहार प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पालित ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक इस अभियान का उद्देश्य है कि गांव के वैसे लोगों को जागरूक करना जो अभी भी इस कोरोना महामारी के अफवाहों के चंगुल में फंसे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि भोजपुर जिला के सभी कार्यकर्ता मिशन आरोग्य रक्षक का अभीयान चलाएंगे। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विशेष रुप से जो वैक्सीन के अफवाहों के चंगुल में फंसे हैं वैसे लोगों को हम लोग एक वैक्सीन लेने की अपील करेंगे। प्रदेश सह मंत्री अमित सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से गांव के वैसे लोगों के बीच जाना है जो अभी भी सरकारी सेवाएं लेने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। वह चाहे वैक्सीन लेने की बात हो या संबंधित दवाई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से गांव के पीड़ितों को मदद मिलेगी। जिला संयोजक भुवन पांडेय ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक अभियान को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जिसमें 30 कार्यकर्ता हर दिन अलग-अलग गांव में इस अभियान को चलाएंगे। बैठक में हिमांशु रंजन, उमंग कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, आलोक बजरंगी, नितीश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275