
स्वास्थ उप केंद्र वर्षों से पड़ा बंद
विकास सिंह/आरा:-बखोरापुर पंचायत के सरपंच सह अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बखोरापुर में स्वास्थ उप केंद्र मे वर्षों से ताला बंद पड़ा हुआ आज से दस साल पहले इस स्वास्थ उप केंद्र में एक कंपाउंडर बराबर रहा करते थे ग्रामीण जनता का कही कटा फटा एवम साधारण बीमारी की दवा फ़्री में मिलता था।अब इस भीष्म महामारी कोरोंना काल में एक डॉक्टर बैठने के जगह पर एक कंपाउंडर भी नहीं है। इसकी शिकायत सरपंच कई बार सिविल सर्जन बडहरा पी.एच.सी प्रभारी से की लेकिन अभी तक स्वस्थ उप केंद्र ताला बंदी के कगार पर है जो बहुत ही दुखद एवं दुर्भाग्य पूर्ण है।यह विडम्बना ही कही जाएगी की बीस दिन पहले इस कोरोंना काल में बखोरापुर गाँव में 20 मौत हुई इसके पश्चात प्रशासन से बार बार कहने के बात भी बखोरापुर एम बखोरापुर पंचायत में सिनेटाईज का छिड़काव नहीं हुआ जो की सरपंच निन्दा करता है