
किसान आंदोलन के समर्थन में मना काला दिवस
एहराज अहमद/सहार :- किसानों के देशव्यापी काला दिवस के आह्वान पर भाकपा माले द्वारा किसानों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहार प्रखंड के बहुआरा में आयोजित इस कार्यक्रम में तरारी विधायक सुदामा प्रसाद भी पहुंचे और सभा आयोजित की। ज्ञात हो कि दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन के 6 माह पूरा होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा बुधवार को देशव्यापी काला दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। उसके समर्थन में कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए तख्ती बैनर के साथ प्रखंड क्षेत्र केसहार,बरूहीं,पतरिया,एकवारी, कोसीयर,धनछुहां, पैरहाप,गुलजारपुर सहित अन्य जगहों पर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान बहूआरा में स्थानीय विधायक ने संबोधन भी दिया।