लाॅकडाउन मे सामुदायिक रसोई बना गरीब असहाय लोगों का मददगार

 

विशाल दीप सिंह/गडहनी :- प्रखण्ड स्थित राम दहिन मिश्र प्लस टु विद्यालय गडहनी मे चल रहे आपदा की ओर से सामुदायिक किचेन में सोमवार को दिन मे 105 लोगों ने भोजन किया। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय अंचलाधिकारी उदय कान्त चौधरी ने बताया कि सुबह-शाम जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इस दौरान साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है व जो भी भोजन करने आते हैं उन्हें सैनेटाइज किया जाता है।उन्होंने बताया कि गरीब, असहाय, बेसहारा व निराश्रितों के लिए सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार दोनो समय दिन और रात मे खाने की निःशुल्क ब्यवस्था की गई है।दिन और रात के खाने मे चावल दाल सब्जी सलाद पापड़ दी जा रही है। वहीं सामुदायिक किचेन का लुफ्त उठा रहे लोगों ने बताया कि कोरोना काल मे लाॅकडाउन की स्थिति मे सामुदायिक किचेन हम जैसे गरीबों के लिये मददगार साबित हो रहा है।उनलोगों ने बताया कि चावल दाल सब्जी सलाद तो बराबर मिलता है पर पापड़ कभी कभार ही मिल पाता फिर बी हम सभी खुश है।सामुदायिक किचेन पर सैनेटाइजर की ब्यवस्था की गई है जो कि इस कोरोना महामारी के लिये आवश्यक है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275