
श्रमिकों की टोली मे विश्व स्तरीय महामारी कोविड-19 से बचने के लिए मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया
विशाल दीप सिंह:- जनता दल यूनाइटेड भोजपुर, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी द्वारा दुसरी बार अपने गांव के निकट वर्ती मुहल्ले आरा नगर वार्ड न०-34 एवं 34 स्थित श्रमिकों की टोली मे विश्व स्तरीय महामारी कोविड-19 से बचने के लिए मास्क एवं साबुन वितरण किया गया। साथ मे जदयू भोजपुर के सदस्य एवं स्थानीय अमिर टोला निवासी कमलेश कुशवाहा भी थे। जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि हम अपने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय आर सीपी सिह के निर्देश के अवलोकन कर अपने आवास के निकटवर्ती गरीब मजदूरों के बीच क्रमशः मास्क और साबुन का वितरण कर रहे हैं। हम अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा जनहित मे किए गए लाभकारी योजनाओं के प्रति जन जागरण भी कर रहे हैं। विश्व स्तरीय महामारी कोविड -19 से बचने के लिए सरकार ने जो नियमावली एवं व्यवस्था बनाई है , हम गरीब मजदूर भोले-भाले लोगों के बीच जाकर उसके प्रति जागरूक करने की काम करते हैं।आज हमारी बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के सजगता एवं श्रम के परिणाम स्वरूप हम महामारी पर विजय की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं।