गडहनी मे लगा भीषण जाम,सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

विशाल दीप सिंह/गडहनी : –आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी बाजार पर आये दिन लगा रहता है जाम जिससे यात्रियों सहित पैदलगामी लोगों को जाम का सामना करना पडता है।जाम से आम जन जीवन अस्त व्यस्त बना रहा।लाॅकडाउन की घोषणा के बाद जल्दी घर पहुंचने की होड मे बुधवार कि सुबह 8:00 बजे से करीब 1 घंटा तक गडहनी मे भीषण जाम लगा रहा।लाॅकडाउन से पहले भी स्थानीय लोगों डसहित यात्रियों को जाम का सामना करना पडता रहा है।लोगो का कहना है कि रोड के दोनो किनारे मुर्गा मीट मछली ठेला गुमटी सब्जी विक्रेताओं द्वारा रोड के दोनो किनारे अतिक्रमण कर कब्जा जमाये रहने के कारण मुख्य मार्ग गडहनी बाजार पर आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पडता है।स्थानीय प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम को छुड़वाया और आम जनता को कोई राहत । बतादें कि आरा सासाराम मुख्य मार्ग होने से गाड़ियों का परिचालन चौबीसों घंटा होती रहती है।इस मार्ग से नेता जन प्रतिनिधि विधायक सांसद सहित प्रशासन के बडे बडे अधिकारी भी गुजरते है और जाम का सामना करते हैं फिर भी आज तक जाम की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात नही मिल सकी।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275