पप्पु यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ मुख्यमंत्री का निकाला अर्थी जुलूस

 

पप्पु यादव की ग्रिफ्तारी लोकतंत्र की गिरफ्तारी:-जाप(लो)

विकास सिंह/आरा:- जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पु यादव के गिरफ्तारी के विरुद्ध बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के भोजपुर जिला के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जन अधिकार पार्टी भोजपुर के नेता लड्डू यादव ,सुजीत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ब्यान जारी करते हुए कहा कि पप्पु यादव की गिरफ्तारी को राजनैतिक से प्रेरित करवाई हैं,उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की कुव्यवस्था और भाजपा सांसद के एम्बुलेंस भ्र्ष्टाचार का खुलासा करना उनको महंगा पड़ गया जो पार्टी 40 एम्बुलेंस के लिए ड्राइवर नही ढूढ़ सकते वो भारत को विश्वगुरु कैसे बनाएंगे।पप्पु यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की गिरफ्तारी बताया हैं तथा जेल में पप्पु यादव के साथ अनहोनी की भी असंका जताई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार को यह चेतावनी दिया कि यदि दो दिनों के भीतर पप्पु यादव जी को रिहा नही किया गया तो राज्यभर में सरकार के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन होगा। जन अधिकार पार्टी के मुख्यमंत्री के अर्थी जुलुश कार्यक्रम में लड्डू यादव,संतोष यादव,अर्जुन यादव,अविनाश कुमार,आकाश कुमार आदि लोग भी उपस्थित रहे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275