
भोजपुर में सीएसपी संचालक को गोली मार छह लाख रुपये की लूट
विकास सिंह/आरा:-भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव के समीप बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी उपसंचालक को गोली मार छह लाख रूपया लूट कर फरार हो गए। गोली लगने के कारण सीएसपी संचालक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद पुलिस पहुंची और की जानकारी करने में जुट गई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज हेतु संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां जख्मी एचपी संचालक का इलाज किया गया। आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया।सीएसपी संचालक को अपराधियों ने सीने और बाएं हाथ में गोली मारी है। परिजन अपने खुद के अनुसार आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं। गोली से जख्मी युवक का ऑपरेशन कर बुलेट निकाल लिया गया है फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव निवासी तारकेश्वर ओझा का पुत्र विकास ओझा बताया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की फुलाड़ी गांव में विकास ओझा एसबीआई सीएसपी उपसंचालक है। संदेश से पैसा निकाल फुलाड़ी जा रहे थे इसी दरमियान बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दिया और उनके पास से छह लाख रुपया लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अपने अस्तर से मामले की छानबीन करने में जुट गई है।