सामुदायिक रसोई से जरुरतमंदों को मिल रहा भरपेट भोजन – प्रभारी मुख्य पार्षद

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर:-कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लगाने के उदेश्य से किये गये लाॅकडाउन में भोजन की समस्या किसी को न हो, ना ही कोई भूखे सोए, इसके लिए नगर पंचायत, जगदीशपुर में शुक्रवार से नगर पंचायत कार्यालय के बगल में गर्ल हाई स्कूल में सामुदायिक रसोई की शुरुवात कर दी गयी है। पहले दिन लगभग तीन सौ से अधिक लोगो ने भोजन ग्रहण किया। भोजन करने आए लोगों को प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अर्जुन प्रसाद, पार्षद रंजीत राज, सुरेंद्र शाह, संजय पासवान, ध्रुप जी, शशि कमल, मुना चौधरी, नायक सिंह बबलू गुप्ता व जितेंद्र सिंह सहित अन्य पार्षदों ने भोजन कराया।

सामुदायिक रसोई में दोपहर एवं शाम दोनो टाईम भोजन की व्यवस्था की गयी है जिसमें पुड़ी सब्जी एवं चावल दाल सब्जी आदि है। प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार से फिलहाल एक रसोई केन्द्र की शुरुवात कर दी गयी है। आगे भिड़ एवं जरुरत के हिसाब से दो-तीन और सामुदायिक रसोई केन्द्र की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में नगर के सभी लोगों को ख्याल रखा जा रहा है ताकि कोई भूखे ना सोए। इसके लिए मैं और वार्ड पार्षद स्वयं जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275