कोरोना को है हराना तो लॉकडाउन का पालन करना जरूरी — रतिकांत तिवारी
शुभम सिन्हा/आरा:- कोरोना की दूसरी लहर ने ना जाने कितनी जाने तबाह कर दी है। जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया कि बिहार में लॉकडाउन लगाया जाए। क्योंकि लॉकडाउन की इसका एक विकल्प रह गया था। लेकिन लॉकडाउन का पालन कोई नहीं कर रहा है। बिहार के भोजपुर जिला में भी लोग कोरोना को ताक पर रख कर बाजारों में भीड़ लगा रहे है। इसको लेकर भोजपुर जिला मीडिया सेल अध्यक्ष रतिकांत कांत तिवारी ने भोजपुर की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि आप लोग सरकार के गाइडलाइन का पालन करें। जितना समय अवधि तय की गई है। उसी समय घर से निकले लेकिन शारीरिक दूरी का ख्याल रखे। ताकि संक्रमण एक दूसरे के सहारे किसी अन्य तक नहीं पहुंचे। 11 बजते ही आप लोग घरों में जाकर लॉकडाउन का समर्थन करें। ताकि हम भोजपुर वासी के साथ साथ बिहार की जनता भी सुरक्षित रह सके। उन्होंने पुलिस पर हुए हमले की बहिन निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बिहार पुलिस का दुर्भगय है कि यहां कुछ उपद्रवियों के द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूँ। आखिर पुलिस हमारे लिए ही बनी हुई है। हम इनके साथ ऐसा नहीं करें। बल्कि लॉकडाउन का समर्थन करें और कोरोना का चेन तोड़ने में नीतीश कुमार का मदद करें।