गडहनी मे लगा भीषण जाम,सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
विशाल दीप सिंह/गडहनी :- आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी बाजार पर आये दिन लगा रहता है जाम जिससे यात्रियों सहित पैदलगामी लोगों को जाम का सामना करना पडता है।जाम से आम जन जीवन अस्त व्यस्त बना रहा।लाॅकडाउन की घोषणा के बाद जल्दी घर पहुंचने की होड मे गुरूवार को सुबह 8:00 बजे गडहनी मे भीषण जाम लगा रहा।लाॅकडाउन से पहले भी स्थानीय लोगों डसहित यात्रियों को जाम का सामना करना पडता रहा है।लोगो का कहना है दोनों तरफ से बड़ी गाड़ी आने पर और रोड पर वाहन पार्किंग करने से लगती है जाम दोनो किनारे अतिक्रमण कर कब्जा जमाये रहने के कारण गडहनी बाजार पर आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पडता है।स्थानीय प्रशासन के द्वारा बड़ी मशक्कत से जाम छुड़वाई गई जाम हालांकि खुद भी प्रशासन जाम का सामना करती है।बतादें कि आरा सासाराम मुख्य मार्ग होने से गाड़ियों का परिचालन चौबीसों घंटा होती रहती है।इस मार्ग से नेता जन प्रतिनिधि विधायक सांसद सहित प्रशासन के बडे बडे अधिकारी भी गुजरते है और जाम का सामना करते हैं फिर भी आज तक जाम की समस्या से स्थानीय लोगों को निजात नही मिल सकी।