प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों ने टीका लेने से किया इनकार

 

प्रखंड पदाधिकारियों का प्रयास हो रहा है विफल

एहराज अहमद/सहार :- सहार प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पदाधिकारियों के प्रयास के बावजूद गति नहीं मिल पा रही है। जिला पदाधिकारियों सहित प्रखंड पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से अथक प्रयास जारी रखा है परंतु प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण पूर्व में फैली अफवाहों पर कायम हैं। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के 6 विभिन्न गांवो में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया था परंतु मथुरापुर व खैरा में ग्रामीणों ने सीधे तौर पर टीका लेने से मना कर दिया। वही प्रखंड क्षेत्र के कनपहरी,अमरूहा,पेरहाप और करबासीन में केवल 58 लोगो ने टीका लिया जो सहार प्रखंड को मिले लक्ष्य से बेहद कम है। ज्ञात हो कि टीकाकरण अभियान में आ रही बाधाओं व अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से सदर एसडीओ वैभव श्रीवास्तव ने भी सहार पहुंचकर प्रखंड पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की थी तत्पश्चात उनके द्वारा विभिन्न गांवों का दौरा भी किया गया था। ग्रामीणों में जागरूकता व सकारात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया दौरे के बावजूद भी प्रखंड क्षेत्र के कुछ गांव के ग्रामीणों में पूर्व में फैले अफवाहों को समाप्त नहीं किया जा सका है। प्रखंड में लक्ष्य से कम संख्या में हो रहे टीकाकरण और कुछ गांव में टीकाकरण का पूर्ण बहिष्कार प्रखंड पदाधिकारियों से लेकर वरीय पदाधिकारियों के बीच चिंता का विषय बनता जा रहा है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275