पूर्व उपमुख्य पार्षद के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच बांटी गई अनाज

मुखिया के नेतृत्व में 200 लोगों के बीच हर रोज कराई जा रही है भोजन

संवाददाता सूरज कुमार राठी,जगदीशपुर

जगदीशपुर:– पूर्व उपाध्यक्ष कुँवर संजीत सिंह ने अपने समर्थकों के द्वारा वार्ड संख्या छह में सैकड़ों लोगों के बीच राहत सामग्री बटवाने का काम कर रहे हैं। वार्ड के जरूरतमंद परिवार के बीच आटा चावल दाल नमक साबुन समेत अन्य सामग्री दी जा रही है। इस संबंध में कुँवर संजीत सिंह ने बताया कि हम हमेशा से जनता के बीच रहकर काम करने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन लॉक डाउन के कारण बाहर फसने से हम पैतृक आवास नहीं आ पाए। ऐसे में हम अपने वार्ड वासियों के लिए अपने कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री बांटने का काम करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गई है।

जिस व्यक्ति को कोई जरूरत है या जरूरत की चीज उन्हें चाहिए तो कॉल कर कर संपर्क कर सकते हैं। अखिलेश ठाकुर हसन राजा दीपू कुमार कुंदन ठाकुर बांट रहे राहत सामग्री के द्वारा मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वार्ड के पूर्व उप मुख्य पार्षद कुँवर संजीत सिंह के सौजन्य से गरीब तबके के लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है। अब तक सैकड़ों से अधिक लोगों के बीच बाटा जा चुका है।इधर,प्रखंड के बभनिआंव पंचायत के मुखिया हरेराम यादव ने परदेसियों व जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर पंचायत में चला रहे हैं। मुखिया ने बताया कि पंचायत के गांव में बने आइसोलेशन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।खानपान की समुचित व्यवस्था है। लगातार दो सौ से ज्यादा लोगों के लिए भोजन बन रहा है।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275