मानवता की सेवा ही असली उद्देश्य: चेयरमैन
●सामुदायिक किचेन का जायजा लिया पूर्व मंत्री
●राहत केंद्र में बेहतर सुविधाएं होने से लोगों की राहत
● नपं की ओर से नगर में सेनेटाइज व साबुन वितरण
संवाददाता सूरज कुमार राठी,जगदीशपुर
जगदीशपुरआपदा में मानवता की सेवा करने के लिए कोई सीमा नहीं होती है। निस्वार्थ सेवा भाव से लोगों का सेवा करना ही सबसे बड़ी मानवता है। उपरोक्त बातें जगदीशपुर नगर पंचायत के चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू नगर पंचायत की ओर से संचालित राहत केंद्र में जायजा लेने के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। कहा कि कोई सेवा छोटी या बड़ी नहीं होती। सेवा करते समय हमारे चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए। हम सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं। हमें सेवा का अवसर मिला है। पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने नपं की ओर से चल रहे सामुदायिक किचेन का जायजा लेने पहुंचे जगदीशपुर नगर।

श्री कुशवाहा ने बताया कि सैकड़ों परेशान व बेसहारा लोगों को दोनों समय का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। वास्तव में भूखे लाचार और बेसहारा लोगों को नियमित भोजन मुहैया कराना बड़ा ही पुण्य का कार्य है।उन्होंने चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू को नेक कार्य के लिए प्रशंसा किया। कुशवाहा ने बताया कि गुड्डू जैसे कम ही लोग मिलते हैं, जिस तरह से उन्होंने नगर में काम कर रहे हैं यह काबिले तारीफ है। नगर को साफ सफाई से लेकर सेनेटाइज और दवा बेहतर ढंग से छिड़काव किया जा रहा है।इसके लिए गुड्डू धन्यवाद के पात्र हैं। नगर पंचायत की ओर से संचालित राहत केंद्र में बेहतर सुविधाएं होने से लोगों की राहत मिल रही है। नपं की ओर से नगर में साबुन का वितरण किया जा रहा है।
दुलौर गली परिवार 12 दिनों से जरूरतमंदों के बीच बांट रहा भोजन
जगदीशपुर नगर के दुलौर गली परिवार के सदस्यों द्वारा लॉक डाउन में लगातार 12 दिनों से जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है। समाजसेवी संतोष कुमार सोती के नेतृत्व में भोजन वितरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जब तक लॉक डाउन समाप्त नहीं हो जाता तब तक भोजन वितरण होते रहेगा।