भोजपुर डीएम रौशन कुशवाहा ने कुंवर सिंह की 163वाँ विजयोत्सव पर किया ध्वजारोहण व माल्यार्पण

 

आजादी के दीवाने बाबू वीर कुंवर सिंह को विजयोत्सव पर किया गया याद

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर: अट्ठारह सौ सत्तावन के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की 163वाँ विजयोत्सव पर ऐतिहासिक किला परिसर में राजकीय समारोह व सादगी के साथ सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अहले सुबह 7:30 बजे भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने झंडोत्तोलन के उपरांत वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्चन किया। इसके बाद संग्रहालय में दीप प्रज्वलन किया। मौके पर जगदीशपुर एसडीएम सीमा कुमारी, एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, बीडीओ राजेश कुमार, सीओ जयराम प्रसाद, नप कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, मजिस्ट्रेट रौशन कुमार पांडे सहित अन्य ने वीर कुंवर सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात भोजपुर डीएम ने स्मृति में बने संग्रहालय का निरीक्षण किया। फिर प्रशासनिक स्तर पर विजयोत्सव कार्यक्रम की खानापूर्ति पूरी कर ली गई।शौर्य के 163 वा वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को ऐतिहासिक किला परिसर में विजयोत्सव सादगी के साथ मना।

यूं तो लोगों में विजयोत्सव के दौरान इसमें आये विभिन्न प्रकार के आयोजनों को लेकर जगदीशपुर नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के मन में उत्सुकता बनी रहती है जो इस बार फीका ही पड़ती नजर आई। कारण है कि कोरोना महामारी के चलते सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल भी कोरोना की वजह से भी विजयोत्सव फीका रहा था।

विजयोत्सव पर नेताओं ने भी किया वीर कुंवर सिंह को याद

अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह की विजयोत्सव पर उनके शौर्य को लोगो ने किया याद। स्थानीय विधायक राम विशुन सिंह लोहिया बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इधर, जदयू नेत्री सुषुमलता कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी और कई नेताओं ने वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275