आरा में संवैधानिक अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलायेगी विनम्रता फॉउण्डेशन संस्था

 

सावन कुमार /आरा:-आज के समय में लोगों को अपने क़ानूनी मौलिक अधिकारों को जानना अत्यंत जरूरी है। हमारे समाज में कई तरह के अपराध आँखों के सामने नाचते रहते है और हम ये नहीं समझ पाते है की आखिर इनमें अपराध क्या है। हमारे संविधान ने अपने स्वाभिमान को बचाने तक की आजादी दी है उसके बावजूद भी हम समाज के कई तरह के अपराधों में शामिल होते है और उनसे शोषित होते रहते है। आज हमारे शहर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है कि अपराध क्या है और हम कौन से अपराध से कैसे शोषित हो रहे हैं । इस बीच आरा में विनम्रता फॉउण्डेशन संस्था लोगों को अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए आगे आई है।

इस फॉउण्डेशन की संचालिका खुश्बू स्पृहा ने समाज के सबसे निचले वर्ग और महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराने के लिए संकल्प लिया हैं ताकि वो किसी वजह से शोषित ना हो। समाज के लोग कुछ ऐसा काम ना करें जो आपराधिक समस्या को जन्म देती हों । इस अभियान की शुरुआत स्व विनय कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि से शुरू हुई

खुश्बू स्पृहा ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस जागरूकता अभियान को फेसबुक लाइव सेशन से शुरू किया जिसमें हजारों लोग जुड़े। स्पृहा ने अपने पिता स्व विनय कुमार सिन्हा को याद करते हुये उनके अनुकरणीय पल को साझा किया। साथ ही साथ समाज में होने वाले महिला अपराध , श्रम अपराध और साइबर अपराध के बारे में चर्चा किया जिसे हम नजरअंदाज कर देते हैं । साथ ही लोगों को बताया कि आज के समय में अपने क़ानूनी अधिकारों को जानना बेहद जरूरी है। लड़कियों को कैसे अपनी मजबूती से समाज में होने वाले अपराधों से लड़ना है को लेकर जागरूक किया।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275