
गड़हनी में चला मास्क चेकिग अभियान
विशाल दीप सिंह /गड़हनी :- भोजपुर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क लगाए वाहन चला रहे चालकों और दुकानदारो को चालान किए जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसके चलते जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस मास्क लगाने पर भी जोर दे रही है। मस्का नहीं लगा लगाने पर ₹50 का चालान काटा जा रहा है उधर, बाजारों में भी पुलिस ने लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया और मास्क न लगाने वालों पर चालान काटा। देहात में भी पुलिस ने मास्क चेकिग अभियान चलाया। मास्क न लगाने पर दुकानदारों को लगाई फटकार।मौके पर गड़हनी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार रजक,गड़हनी अंचलाधिकारी, उदय कांत चौधरी, अपने दल बल के साथ मौजूदगी में।