जगदीशपुर में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अ‌र्घ्य

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर(भोजपुर):-कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर अथाह आस्था लोगो मे देखने को मिला।जहाँ सूर्योपासना का महान पर्व चैती छठ के मौके पर कोरोना काल के बीच जगदीशपुर में व्रतियों ने रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य अर्पित किया। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरु हुए इस पर्व का समापन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ होगा।अर्ध्य के दौरान व्रतियों द्वारा गाए जा रहे पारंपरिक छठ गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

इसके पूर्व माथे पर दउरा लिए श्रद्धालु शाम होते ही ढोल-बाजे के साथ छठ घाट पहुंचने लगे। नगर के शिवजी पोखरा सह छठिया तालाब पर छठ व्रती पुरूष-महिलाओं ने डुबते सूर्य को अर्ध्य दिया। वहीं छठव्रतियों ने अपने-अपने घर के छतों पर भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। साथ ही अपने-अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर महिलाओं द्वारा गाए जा रहे छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कोरोना का भय व्रतियों के चेहरे पर नजर नही आया।

हालांकि इसको लेकर प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सामूहिक रूप से पूजा पाठ नही करना है। लोग अपने घरों में ही पूजा पाठ करें। लेकिन तमाम निर्देशों और गाइडलाइन को धत्ता बताते हुए कोरोना पर भारी पड़ा लोगों का आस्था।भले ही कम संख्या में ही लेकिन लोग छठ घाटों पर पूजा करने पहुँचे। हालांकि इस बार अपने घरों में ही छठ करने वालो की तादाद ज्यादा रही।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275