भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कोरोना का टीका लगवाने की अपील
राजकुमार सिंह/जगदीशपुर :- रेफरल अस्पताल, जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने व टीके लगवाने को आम लोगों से अपील किया। मौके पर लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहां की टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वदेशी वैक्सीन का टीका लगवाकर देश के वैज्ञानिकों का सम्मान किया व टीका लगवाने के लिए पूरे देश के लोगों को प्रेरित भी किया। यह अभियान भीम राव आंबेडकर की जयंती तक चलेगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार, बीजेपी उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, आरके चंचल, श्रीमंत नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष हरेराम सिंह, सदानंद सिंह, रमेश सिंह, अमरेंद्र कुशवाहा व विनीत समेत कई लोग मौजूद रहे।
जगदीशपुर की अन्य ख़बर….
आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट
जगदीशपुर :- स्थानीय जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीमवाँ के हरनही गांव में अचानक गेहूं के टाल में आग लगने से पांच बीघे का गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, केसरा कुँवर पति स्वर्गीय देवकुमार महतो व सोनी कुँवर पति स्वर्गीय नारायण बैठा का फसल जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि गेहूं के टाल में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने लगातार पानी की बौछार मारते रहे। अंततः कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक पांच बीघा का फसल जल कर राख हो गया। इस दौरान अगलगी की घटना से खलबली मच गई। पूर्व रालोसपा युवा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
मुद्रांक विक्रेता संघ की बैठक में पुनः अध्यक्ष बने कामेश्वर सिंह
संघ की समस्या व स्टांप की किल्लत पर किया गहन विचार विमर्श
जगदीशपुर :- नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित टाउन हॉल में रविवार को मुद्रांक विक्रेता संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुद्रांक संघ सचिव असगर इमाम ने की व संचालन जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया। बैठक में संघ की समस्या व स्टांप की किल्लत न हो गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही, पहले की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कामेश्वर सिंह को पुनः अध्यक्ष, अनीश कुमार सिन्हा को सचिव, जयप्रकाश सिंह को संगठन मंत्री व अशोक कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान बैठक में कार्यकारिणी द्वारा सदस्य का चुनाव भी किया गया। इसमें विनय कुमार सिन्हा, राजकुमार लाल, श्याम नंदन सिंह, असगर इमाम, मोहन प्रसाद व रविंदर साह को रखा गया। इस मौके पर मोहम्मद नसरुद्दीन खान, प्रेम शंकर प्रसाद, विष्णु शंकर प्रसाद, बालमुकुंद पांडे, रेनू देवी, लाल बहादुर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।