लॉकडाउन को मानते हुए मनाया गया स्थापना दिवस।
संवाददाता अशोक शर्मा,गया
गया:-बाराचट्टी,सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने आवास पर ही भाजपा स्थापना दिवस मनाई गई। इस मंडल के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष ने भी स्थापना दिवस मनाई। और यह इस पार्टी की 40 वाँ स्थापना दिवस है। भारतीय जनता पार्टी की नींव आज ही के दिन 06 अप्रैल 1980 को हुई थी । और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हेमराज प्रसाद वर्मा ने बताया की महारोग नामक कोरोना वायरस के चलते हम संगठित नहीं हो सकते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री के द्वारा लागू 21 दिनों की लॉकडाउन के साथ ‘घर पर रहें।

सुरक्षित रहें।; को मानते हुए हमलोगों ने बाराचट्टी प्रखंड के सारे जनता से समर्थन कर घर पर ही रहने के लिए कहा। इस मंडल के प्रखंड अध्यक्ष- हेमराज प्रसाद वर्मा, महामंत्री- सम्भू प्रसाद गुप्ता एवं मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष- अजय कुमार चन्द्रवंशी, भीम प्रसाद, किसान मोर्चा- अवधेश कुमार वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष- बिक्की सिंह, अतिपिछ्ड़ी अध्यक्ष- ओंकार कुमार साहु, अभीनय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, शोभा देवी, उज्ज्वल कुमार,शशी कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, रविशंकर प्रसाद, शिव प्रजापति, मीना देवी, ओंकार प्रसाद, सूर्यदेव प्रसाद, शिव शंकर उपाध्याय, मुन्नी देवी, सरयू साव, पिन्कु कुमार, कोषाध्यक्ष- मालती देवी, रघुनंदन पासवान, आदी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर पर भाजपा के स्थापना दिवस मनाएं गए!