
पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मृतक के परिजन से मिलकर बंधाया ढांढस
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा शनिवार को स्थानीय जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत सियरुआ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक नारद महतो के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही, उन्होंने भोजपुर पुलिस कप्तान से फोन पर बात कर मृतक नारद महतो के हत्या में संलिप्त दोषियों को कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मृतक किसान के याद में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मालूम हो कि बीते दिन नामजद आरोपियों द्वारा नारद महतो की ताबड़तोड़ दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पंचायत के मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मौके पर लाल बहादुर महतो, जगा कुशवाहा, विनय मिश्र, अनुप पटेल, अखिलेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, श्री लोहा महतो, कमल किशोर यादव, मुकेश सिंह राजपुत,अभिषेक मेहता, अशोक कुशवाहा, मदन कुशवाहा, सुरेन्द्र राम, दिनेश कुशवाहा, हरेराम सिंह, मदन साह, रोहित कुशवाहा, विजय पाठक, मदन सिंह, प्रवीण राम, पिंटू चंद्रवंशी अजीत सोनी, संजय पासवान, धर्मेंद्र कुशवाहा, जयंत यादव , अरूण साह, सुरेंद्र कुशवाहा, श्री निवास यादव , कामेश्वर सिंह, ऋषि कुशवाहा, मनोहर जी राजेंद्र कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शिव शंकर यादव, राहुल कुशवाहा, अनिल जी दिपनरायन कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।