अगलगी मे हजारों की संपत्ति जल के खाक।

संवाददाता रमेश उपध्याय, बड़हरा

बड़हरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा टांड़ी बिंद टोली मे झोपड़ी मे आग लगने से आधा दर्जन से उपर लोगों की संपति जल कर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार अगलगी मे पीड़ित व्यक्ति बबुरा टांड़ी के राम अवतार महतो,गणेश महतो,ललन महतो,श्रीराम महतो,शिवजी महतो,फागु महतो सहित अन्य कई लोगों का झोपड़ी का घर व खाने के सामान बर्तन सहित मजदूरी कर खोप मे रखा तेलहन, गेहूं सहित अन्य अनाज बरबाद हो गया।

वहीं स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों मे भाजपा बबुरा मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी पीड़ित परिवार के लोगों को राशन खाने पीने का इंतजाम के लिए सूची तैयार की जा रही थी व बबुरा के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा पीड़ितों को तिरपाल दी। वहीं बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार भी मौके पर पहुंच अगलगी मे पीड़ित परिवार को राहत देने की बाते बताई।अचानक से बबुरा टांड़ी बिंद टोली मे आग लगने से गांव मे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

क्या R.K. Singh लोकसभा चुनाव 2024 में आरा लोकसभा से भाजपा के होंगे उम्मीदवार?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275