
महिलाओं की भागीदारी के बिना मुश्किल है आगे बढ़ना: संतोष यादव
● नपं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह
● तैतालीस महिला कर्मियों को साड़ी मास्क व सैनेटाइजर दिया गया
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को नगर पंचायत, जगदीशपुर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका अगुवाई प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने किया। जिसमें नपं की तैतालीस महिला कर्मियों को साड़ी मास्क व सैनेटाइजर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें महिला सफाई कर्मी, महिला कार्यालय कर्मी, सहायता समूह व प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल है। इस दौरान सम्मान पाकर महिला कर्मी काफी गदगद दिखी। प्रभारी मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने कहा कि जिस दिन देश की आधी आबादी संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करना शुरू कर देगी तब देश की उन्नति और प्रगति को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का पर्याय है। ये आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान रच रही है व देश समेत समाज के चौतरफा विकास में योगदान दे रही हैं। महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, पूर्व नगर अध्यक्षा धनुपरा देवी, पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, वार्ड पार्षद शशिकमल, रविन्दर चौधरी, सुरेंद्र शाह, संजय पासवान, रंजीत राज, ध्रुव प्रसाद, मुन्ना चौधरी, मोहम्मद इलियास, जितेंद्र सिंह, प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद, लेखपाल गौतम कुमार, आशुलिपिक रवि कुमार, आवास सहायक मनीष कुमार आदि मौजूद थे।