राज्य को विकसित राज्य बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका

 

● आदर्श दाँवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मेलन व चित्रकला

● ज़मीन से आसमान तक की उड़ान का खूबसूरत चित्रण किया

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):- स्थानीय प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दाँवा के परिसर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन व चित्रकला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया सुषुमलता कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत गान से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाएं लागू किए हैं। महिलाओं के विकास के बिना राज्य व समाज का विकास संभव नहीं है। साथ ही, उन्होंने सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि पंचायती राज में 50 प्रतिशत व सभी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण जीविका के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है।

सुषुमलता ने कहा कि आज महिला पुरुष से हर क्षेत्र में आगे निकल कर कार्य कर रही है। राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के शासनकाल में हर क्षेत्र में महिलाओं का विकास हुआ है। उन्होंने पंचायत में चल रहे योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग से संबंधित मनरेगा व सुकन्या योजना ये सब महिलाओं के हक के लिए है। साथ ही, कहा कि आने वाले दिनों में राज्य को विकसित राज्य बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इस दौरान चित्रकला में सभी महिलाएं ने महिलाओं की विभिन्न मुद्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की भावनाओं का सुन्दर चित्रण कर ज़मीन से आसमान तक की उड़ान का खूबसूरत चित्रण किया। इन सभी महिलाओं को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सुनीता सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सरिता देवी, रेफरल हॉस्पिटल विहिया प्रभारी डॉ रीता देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी रेखा पांडे, रानी पांडे, सीमा तिवारी, उजाला देवी, रानी पटेल, सुनैना देवी, आरती देवी, राम जी चौधरी, राकेश सिंह यादव, मुकेश कुमार, गौरख सिंह, कन्हैया कुमार सुमित कुमार आदि मौजूद थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275