
सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षिका को दी गई विदाई
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर(भोजपुर):- स्थानीय प्रखंड अंतर्गत परसियां पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डिलियां के परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक उदय कांत सिंह व शिक्षिका नैन कुमारी का विदाई देने को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परसियां के पैक्स अध्यक्ष बाल्मीकि चौधरी ने की व संचालन शिक्षक मो० फरीद ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय व बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि आज सरकार के द्वारा शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है। शिक्षा व शिक्षक दोनों को ध्वस्त किया जा रहा है। शिक्षक का सम्मान,राष्ट्र का सम्मान है।शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं,ये प्रार्दुभाव भी करते हैं और प्रलय भी।
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होते,ये सदैव आजीवन समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम करते हैं।इस मौके पर रामभुषण उपाध्याय,परमात्मा पाण्डेय,हरेन्द्र प्रसाद सिंह,मुखिया ध्रमेन्द्र चौबे,मुकेश श्रीवास्तव,राजु भट्ट,कामता सिंह,महेंद्र सिंह,नन्दजी सिंह,ओमप्रकाश,पुर्व जिला पार्षद रीता देवी,संपत राय,श्रीकांत जी,राजेन्द्र ओझा,हुलास राम,रमाशंकर सिंह,चन्द्रदेव कुमार सिंह,उपेन्द्र कुमार सिंह,मृत्युंजय चौधरी,अरविंद कुमार सिंह,सरोज कुमार,मंजु कुमारी,रीना ओझा,नित्यानंद कुमार,नवीन चौबे,मंटु राय,शीला कुमारी,सुल्तान प्रवीण,मदीना खातुन,दीपमाला ज्योति समेत अन्य मौजूद रहे।