
जगदीशपुर में समारोहपूर्वक मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती
पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने संत रविदास के जीवन व कार्यों के संबंध में की चर्चा
राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित टाउन हॉल के सभाकक्ष में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र राम ने की व संचालन रूपन राम ने किया।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दीप प्रजवलित व संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संत रविदास के जीवन और कार्यों के संबंध मेें चर्चा की। कहा, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज से जातपात व छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।
इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि रविदास जी का संदेश हमसब संगठित होकर जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर अनूप पटेल, पूर्व जिला पार्षद सदस्य गणेश राम, पूर्व जीला पार्षद सदस्य अर्जुन कुशवाहा, विनय मिश्रा, मदन मुखिया, राजेश कुशवाहा, पूर्व मुखिया अशोक कुशवाहा, पूर्व मुखिया लेदू सिंह, पूर्व मुखिया मदन साह, प्रवीण राम, पिंटू चंद्रवंशी, संतोष पासवान, संजय यादव, रहीमुद्दीन वारसी, बीर बहादुर राम, विश्वनाथ राम, दशरथ राम, जगदीश राम, महिला नेत्री पुनम कुशवाहा, माधवी देवी, शारदा देवी, कौशल्या देवी, टुन टुन शर्मा, जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो समेत अन्य मौजूद थे।