
सोहन झा ने थामा आम आदमीं पार्टी का दामन, पार्टी में मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी
रितेश हन्नी/सहरसा – जिला के सर्वांगीण विकास के लिये वर्षों से संघर्षरत कोशी युवा संगठन के संस्थापक युवा नेता सोहन झा ने आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी सह दिल्ली बुरारी विधानसभा के विधायक संजीव झा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह जी के हाथों आम आदमी पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात युवा नेता सोहन झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सहरसा जिला को समस्या मुक्त बनवाना ही मेरे जीवन का एक मात्र उद्देश्य है।
और आम आदमी पार्टी जात पात से ऊपर उठकर आमलोगो के हित में काम कर रही है। देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में अपना एक अलग ही पहचान बनाली है। कई राज्यों में आम आदमी पार्टी अपने कार्य के बदौलत मज़बूत स्थिति में है। बिहार में भी हर ज़िले में पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम कर रही है। सोहन झा ने कहाँ की अन्य सभी पार्टी बिहार की जनता को वर्षों से जात पात धर्म मज़हब में उलझाकर शोषण करने का काम की है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ही बिहार वासियो के लिए वरदान साबित होगी पार्टी जिस तरह दिल्ली में सिक्षा, स्वास्थ्य सड़क बेरोज़गारी पर बेहतर काम कर आम जनताओ को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने की काम की है उसी तरह बिहार में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क को बेहतर बनाने एवं बिहार को अपराध मुक्त बनाने की काम करेगी।
वही मौजूद आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की पार्टी में सोहन झा जैसे संघर्षशील युवा के आ जाने से पार्टी को काफ़ी मज़बूती मिलेगी पार्टी अपने काम के बदौलत देश के कई राज्यों में विकल्प बनकर सामने आ रही है।जनता वर्तमान सरकार के घटिया राजनीति को समझ चुकी है जनता अब जात पात धर्म के नाम पर गुमराह होने वाली नहीं है। वर्तमान सरकार बड़े बड़े वादे कर आम जनता का शोषण करने की काम कर रही है देश में बढ़ते महंगाई के कारण आमलोगो के ऊपर भारी संकट आ गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आमलोगों के के हित में काम कर रही है और करती रहेगी। मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।