
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जदयू कार्यकताओं ने काटा केक
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
हर बूथ पर विकास दिवस के रूप में जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
राजकुुुमार वर्मा/जगदीशपुर(भोजपुर):- राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70वां जन्मदिन विकास दिवस के रुप में नगर पंचायत, जगदीशपुर स्थित किला गेट के समीप सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। तथा मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई व केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन यादगार बनाया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस प्रखंड स्तर तक हर बूथ पर विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का हर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया व इसका जिम्मा सभी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। आगे मनजी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से बिहार में तेजी से विकास हुआ है। इस मौके पर जदयू नेता मिलिंद चौधरी, रविंदर चौधरी, लाली सिंह कुशवाहा, डॉक्टर इरशाद वारिस, राकेश सिंह यादव, भाजपा नेता अखिलेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।