जदयू का बैठक में जदयू छोड़ फिर वापस आने वाले को नहीं रखने का लिया निर्णय

 

राकेश अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन छोड़ जदयू में शामिल

समाजवादी संस्कारों व विचारों को जिंदा रखा है जदयू

राजकुमार वर्मा/जगदीशपुर (भोजपुर):-प्रखंड मुख्यालय, जगदीशपुर स्थित जदयू कार्यालय में गुरुवार को जदयू कार्यकारिणी का बैठक किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनजी चौधरी ने किया। मौके पर पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, पूर्व एनडीए प्रत्याशी सुषुमलता कुशवाहा, जिलाध्क्ष संजय सिंह, डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता राकेश सिंह यादव अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन छोड़कर जदयू में शामिल हुए। इस दौरान जदयू नेताओं ने राकेश व उनके साथियों को फूल का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

साथ ही, नेताओं ने कहा कि जदयू में आना भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रसन्नता का विषय है। इनसे जदयू को प्रखंड स्तर पर मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक विजेंद्र यादव व पूर्व एनडीए प्रत्याशी सुषुमलता कुशवाहा ने कहा की जदयू जात की नहीं, जमात की पार्टी है। जदयू एकमात्र पार्टी है जिसने समाजवादी संस्कारों व विचारों को जिंदा रखा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों का एकसमान विकास किया है। बैठक के समापन के उपरांत जदयू के नेताओं ने निर्णय लिया कि पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में रह कर, फिर वापस आने वाले नेताओं को पार्टी में नहीं रखा जाएगा। नेताओं ने कहा कि ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कह चुके हैं।

इस मौके पर जदयू नेत्री रानी पांडे, भीम चौधरी, राजीव रंजन सिन्हा, कामेश्वर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, ददन राम, दुर्गा शंकर सिंह, रमेश यादव, अझैवर चंद्रवंशी, कमल पासवान, गुरु शरण सिंह, विरेन्द्र चौधरी, रामाकांत सिंह, मिलिंद चौधरी, जज राम, संतोष कुमार कुशवाहा, राम वचन सिंह, अशोक ठाकुर, शिव कुमार रजक व अन्य थे।


[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close

Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275